20 अक्टूबर 2012 - 20:30

ऐसे समय में कि जब लेबनान की राजधानी बेरूत के लोग हाल ही में एक शक्तिशाली बम विस्फ़ोम में मारे गए लेबनान की आंतरिक सुरक्षा के प्रमुख का अंतिम संस्कार कर रहे थे प्रदर्शनकारियों और पुलिस बलों के बीच हिंसक झड़पों के समाचार हैं........

ऐसे समय में कि जब लेबनान की राजधानी बेरूत के लोग हाल ही में एक शक्तिशाली बम विस्फ़ोम में मारे गए लेबनान की आंतरिक सुरक्षा के प्रमुख का अंतिम संस्कार कर रहे थे प्रदर्शनकारियों और पुलिस बलों के बीच हिंसक झड़पों के समाचार हैं।रविवार को राजधानी में भीड़ को खदेड़ने के लिए लेबनानी सुरक्षा बलों ने आंसू गैस का प्रयोग किया।सुरक्षा बलों ने विस्साम अल हसन की हत्या से नाराज़ प्रदर्शनकारियों को लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मीकाती के कार्यालय को आग लगाने के प्रयास से रोका। प्रदर्शनकारी लेबनानी प्रधानमंत्री के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे।इसी बीच लेबनान में विपक्ष ने बातचीत को नकारते हुए सरकार के गिरने तक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के जारी रहने का आहवान किया है।हालांकि, अनेक विश्लेषकों का मानना है कि विस्साम अल हसन को निशाना बनाकर किए गए इस घातक हमले में इस्रराइल का हाथ है क्योंकि हाल ही में लेबनान में हसन ने एक इस्राइली जासूसी सेल का पर्दाफ़ाश किया था।ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को बेरूत में 47 वर्षीय लेबनानी ख़फ़िया विभाग के प्रमुख की एक बम विस्फ़ोट में मौत हो गई थी।लेबनानी सरकार ने शनिवार को शोक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधक संगठन हिज़्बुल्लाह ने इस आतंकवादी कार्यवाही की निंदा करते हुए इस क़दम को लेबनान की सुरक्षा एवं एकजुटता के विरुद्ध साज़िश क़रार दिया।.........